भागलपुर, मई 15 -- मुंगेर से नवीन कुमार झा की रिपोर्ट बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन लि. (वेजफेड) के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रेक्षा गृह, अन्दर किला क्षेत्र में सब्जी किसानों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। हर थाली में बिहारी तरकारी अभियान के तहत आयोजित इस कार्यशाला में मुंगेर सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लि. से जुड़े पी भीसीएस सदस्यों और जिले के सैकड़ों प्रगतिशील सब्जी किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन, जैविक खेती, उन्नत बीज, ड्रिप सिंचाई और फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को रोकने के उपाय बताए। वेजफेड के अधिकारियों ने सब्जी प्रसंस्करण, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और ब्रांडिंग की जानकारी दी। बताया गया कि वेजफेड के माध्यम से किसानों...