भागलपुर, मार्च 29 -- असरगंज। चैती नवरात्रा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में आयोजित संकीर्तन का शनिवार की देर संध्या भक्तिमय माहौल में समापन हो गया। इस मौके पर असरगंज बस स्टैंड, बलुआही, ,चौरगांव, बैजलपुर एवं मकवा गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर सहित अन्य गांव के बजरंगबली मंदिरों में आयोजित संकीर्तन सह अष्टयाम, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। संकीर्तन स्थल पर विभिन्न देवी -देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई थी। संकीर्तन के दौरान प्रतिमा दर्शन एवं पूजा अर्चना करने के लिए लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान पूरा क्षेत्र हरे राम- हरे कृष्णा जय श्री राम से सम्पूर्ण क्षेत्र गूंजायमान होते रहा। इसी सिलसिले में उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बलुआही गांव स्थित हनुमान मंदिर में मीना देवी फाउंडेशन के सौजन्...