भागलपुर, मार्च 8 -- हेमजापुर। धरहरा प्रखंड के बाहाचौकी पंचायत स्थित नवनिर्मित सूर्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 151 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर शोभा यात्रा में भाग लिया और पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पंचायत के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ चल रहे थे, जिससे वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया। मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.