मुंगेर: सीएम को धमकी देने वाले शख्स गुजरात से गिरफ्तार लाया गया मुंगेर, पूछताछ जारी
भागलपुर, अप्रैल 20 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मुंगेर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दबोच लिया है। पुलिस की एक विशेष टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया, जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच मुंगेर लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गंभीर धमकी दी थी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए शख्स की पहचान सुनिश्चित की जा रही है और फिलहाल गुप्त स्थान पर पुलिस के आला अधिकारी उससे सघन पूछताछ कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.