मुंगेर: सर्पदंश से 10 वर्षीय किशोर की मौत
भागलपुर, अगस्त 21 -- हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट गुरुवार की देर रात हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के तिलवरिया गांव में सर्पदंश से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तिलवरिया गांव निवासी भिरगुन सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया। सुबह जब परिजनों ने देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा है तो वे आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल, हवेली खड़गपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. अनुज कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत के बाद परिजन झाड़-फूंक कराने की तैयारी में जुट गए। इसकी सूचना मिलने पर हवेली खड़गपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं अंचलाधिकारी जयप्रकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.