भागलपुर, अप्रैल 14 -- मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट मंगलवार दोपहर बाद जैसे ही सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा हुई, तारापुर के लखनपुर गांव में जश्न का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसे "सम्राट चौधरी के कार्यों की जीत" बताया। ग्रामीणों का कहना है कि तारापुर और मुंगेर के लिए यह सौभाग्य की बात है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री उनके क्षेत्र के विधायक बन सकते हैं। लखनपुर के लोगों ने कहा, अपने कार्यों से वह बिहार की जनता के दिल में बस गए हैं, इसलिए उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। सम्राट चौधरी के पिता एवं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी और उनके दोनों भाई इस समय पटना में मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- बिहार का मुख्यमंत्री चुने जाने पर सम्राट चौधरी के गांव में जश्न, पटना पहुंच रहे परिवार के सदस्य लखनपुर स्थित पैतृक गांव म...