मुंगेर: सम्राट के मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त होते ही लखनपुर में जश्न
भागलपुर, अप्रैल 14 -- तारापुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट तारापुर विधानसभा के भाजपा विधायक सम्राट चौधरी के सूबे का मुख्यमंत्री बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त होते ही तारापुर के लखनपुर स्थित उनके आवास के समीप जश्न का माहौल बन गया। इस खबर से उत्साहित आसपास के गोतिया एवं ग्रामीणों की टोली उनके घर के पास एकत्रित होकर खुशी का इजहार करने लगी। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जमकर जश्न मनाया।जश्न में शामिल लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर तेज गति से आगे बढ़ेगा। युवाओं के रोजगार के लिए नए कल-कारखाने स्थापित होंगे, अपराध पर सख्त नियंत्रण लगेगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें- बिहार का मुख्यमंत्री चुने जाने पर सम्राट चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.