मुंगेर: श्रीमद भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा
भागलपुर, जून 20 -- हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट शनिवार को प्रखंड के प्रसन्नडो गांव स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा एवं राधा-कृष्ण प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ भव्य और दिव्य कलश शोभा यात्रा से किया गया। 20 जून से 26 जून तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर भक्ति भाव के साथ निकली कलश शोभा यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया। गाजे बाजे और भक्ति गीतों और जय श्री राम, जय श्री कृष्ण और राधे, राधे की जयघोष के बीच निकली कलश शोभा यात्रा में शामिल महिला धर्मानुरागियों का उत्साह उमस भरी गर्मी और तेज धूप में भी परवान पर देखा गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान दीपक सिंह एवं पूनम सिंह है। राम जानकी ठाकुरबाड़ी के जिर्णोद्धार के उपरांत राधा कृष्ण मूर्ति की वैदिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.