भागलपुर, जुलाई 25 -- मुंगेर से नवीन झा की रिपोर्ट बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के आह्वान पर शनिवार को वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने तथा वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के समायोजन की मांग को लेकर किला परिसर स्थित शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में वित्त रहित शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, प्राचार्यों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शिक्षा से जुड़े लोगों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से वित्त रहित विद्यालयों, कॉलेजों एवं बीएड संस्थानों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी सम्मानजनक वेतन, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त कर सभी वित्त रहित शिक्षण संस्थानों का समायोजन करने, शिक्षकों एवं कर्मियों को नि...