मुंगेर: लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा
भागलपुर, मई 23 -- टेटिया बंबर से अजीत सिंह की रिपोर्ट टेटिया बंबर प्रखंड के कठनी गांव में 23 से 31 मई तक आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 551 महिला एवं कन्याओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे और जय श्रीराम के नारों के बीच निकली कलश यात्रा से पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। कलश यात्रा कठनी गांव से निकलकर प्रखंड कार्यालय के समीप महाने नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी की गई। इसके बाद यात्रा बंबर और खड़ुई गांव होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। शोभायात्रा में बूढ़े, बच्चे और नौजवान भगवा पताका के साथ शामिल हुए। यज्ञ स्थल पर भव्य मंडप, 108 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं, झूला, ब्रेक डांस, तारामाची एवं विभिन्न दुकानों की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.