मुंगेर: रेल पटरी पार करने के दौरान महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
भागलपुर, जून 12 -- मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लहिया गुमटी के समीप शुक्रवार सुबह रेल पटरी पार करने के दौरान एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान कारी देवी (45) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:12 बजे जमालपुर से किऊल की ओर जा रही मालगाड़ी संख्या 27372 की चपेट में आने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना लहिया गुमटी के पास पोल संख्या 372/33 से 372/35 के बीच हुई। बताया जाता है कि कारी देवी गोविंदपुर से महरना की ओर जाने के क्रम में रेल पटरी पार कर रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। परिजनों के अनुसार मृतका के पति का नाम मन्नू चौधरी है। उनकी शादी फुलका गांव में हुई थी। परिवार के अधिकांश सदस्य जमीन बेचकर उत्तर प्रदेश में रह रहे हैं। मृतका की बहन रेखा देवी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.