भागलपुर, मई 15 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय मुंगेर विश्वविद्यालय एवं हरि सिंह महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य सह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. देवेंद्र प्रसाद राम ने किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य एनएसएस पदाधिकारी डा. शंभू पासवान के संयोजन में आयोजित शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान,स्त्री सुरक्षा, घरेलू हिंसा पर जनजागरूकता, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण जैसे विषयों पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जीवन से जोड़ते हुए उनके बहुमुखी विकास पर बल दिया गया।

प्राचार्य...