मुंगेर: मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
भागलपुर, मई 14 -- हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार की सुबह प्रखंड के रमनकाबाद पश्चिमी पंचायत के बड़की हथिया गांव में मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बड़की हथिया गांव निवासी सीताराम यादव का 40 वर्षीय पुत्र बबलू यादव अपने घर में बिजली बोर्ड में मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर लगा रहा था। तभी बिजली के कट पॉइंट के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर वह गिर पड़ा। परिजनों ने आनन फानन में युवक को अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर लाया। जहां डॉ. इक़बाल शम्सी ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। डॉ. इक़बाल शम्सी ने बताया कि करंट लगने के बाद युवक को जब अस्पताल लाया जा रहा होगा इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.