भागलपुर, मई 22 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्टः जिले के पूरबसराय क्षेत्र में एक व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया, जिसके दो अलग-अलग बैंक खातों से जालसाजों ने 5 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित के पिता एक सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। साइबर डीएसपी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि कुछ दिनों पहले पीड़ित का मोबाइल भागलपुर में गुम हो गया था, जिसकी शिकायत जमालपुर रेलवे स्टेशन में दर्ज थी। 19 मई को जैसे ही पीड़ित ने नया सिम चालू कराया, मोबाइल पर ट्रांजैक्शन के मैसेज आने लगे। पुलिस साइबर सेल में मामला दर्ज कर ट्रांजैक्शन डिटेल्स खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...