भागलपुर, मार्च 29 -- हवेली खड़गपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से रविवार को मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें हवेली खड़गपुर अनुमंडल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रखंड के हाई स्कूल लोहची के छात्र रितिक कुमार रोल नम्बर 2600129 ने 477 अंक यानी 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया है। वहीं अनुमंडल स्तर पर उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इसी कड़ी में नगर क्षेत्र के झील पथ स्थित राजकीय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र गोलू कुमार रोल नम्बर 2600167 ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 470 अंक यानी 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। गोलू कुमार ने जिले में 8वां स्थान प्राप्त किया है, जबकि अनुमंडल स्तर पर उन्हें द्वितीय स्थान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.