भागलपुर, मार्च 10 -- मुंगेर। मुंगेर में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक चोर और एक खरीदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चार चोरी के ई-रिक्शा, 11 बैटरी और पांच चार्जर बरामद किए गए हैं। इस संबंध में मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। उनकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में कई स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.