लखीसराय, मार्च 21 -- मुंगेर। शनिवार को बिहार शिक्षा परियोजना, समग्र शिक्षा कार्यालय छोटी केलावाड़ी मुंगेर से राज्यस्तरीय क्विज प्रश्नोत्तरी, चित्रकला एवं गणित ओलंपियाड में भाग लेने को लेकर वर्ग 6-8 और 9-12 के जिला स्तरीय चयनित 6 बालक और 6 बालिकाओं को पटना के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद वर्मा एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । मुंगेर जिले की यह टीम 22 से 24 मार्च तक गांधी मैदान पटना में आयोजित "बिहार दिवस 2026" में क्विज प्रश्नोत्तरी, चित्रकला एवं गणित ओलंपियाड में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी, जहां बिहार के सभी जिलों के चयनित बच्चों के बीच इन प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...