भागलपुर, मार्च 31 -- मुंगेर। नगर निगम कार्यालय में महीने के अंतिम दिन करदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यालय खुलते ही लोगों ने टैक्स जमा करना शुरू कर दिया, जिससे काउंटरों पर दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने बताया कि, आज भर टैक्स पर ब्याज में छूट की सुविधा है, इसलिए अपना बकाया टैक्स जमा करने आया हूं। काउंटर पर तैनात कर्मी लगातार व्यस्त रहे और बिना रुके टैक्स जमा करते दिखे। सूचना लिखे जाने तक टैक्स जमा करने वालों का तांता लगा हुआ था, जिससे नगर निगम कार्यालय में लगातार चहल-पहल बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.