भागलपुर, अप्रैल 5 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। गर्मी के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे ने मालदा टाउन से दो प्रमुख रूटों पर समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। ये ट्रेनें न सिर्फ लंबी दूरी के यात्रियों को राहत देंगी, बल्कि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण स्टेशनों को भी बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी। इसमें मालदा से उधना के लिए 9 अप्रैल और मादला से दीघा के लिए 2 मई से स्पेशल ट्रेनों की सुविधा मिलेंगी। यह जानकारी मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि उधना-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन की बुकिंग तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। वहीं, मालदा टाउन-दीघा स्पेशल ट्रेन के लिए टिकट पीआरएस काउंटर और ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होंगे।मालदा टाउन-उधना सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.