भागलपुर, दिसम्बर 21 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थाना क्षेत्र के मानगढ़ गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने एक बाइक, सोने-चांदी के जेवरात और करीब दस हजार रुपये नगद समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानगढ़ गांव निवासी कृष्णदेव ठाकुर और जग्गू ठाकुर, दोनों सगे भाइयों के घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुए। घर में रखे बक्शे से सोने की चकती, कानबाली, नथुनी, बिछिया, बैग में रखा कपड़ा, ड्रील मशीन, कटर मशीन और दस हजार रुपये नगद चोरी कर लिए गए। बताया गया कि दोनों परिवार के लोग शनिवार की शाम करीब पांच बजे अपने पुश्तैनी मकान खुद्दीवन गांव गए हुए थे। सुबह लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.