मुंगेर: मांगों पर नहीं बनी बात तो पीडीएस पर पड़ सकता है असर
भागलपुर, अगस्त 19 -- तारापुर मुंगेर से राहुल कुमार की रिपोर्ट तारापुर,निज संवाददाता। बिहार आपूर्ति सेवा संघ के आह्वान पर राज्यभर के आपूर्ति पदाधिकारी अपनी 10 सूत्री लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन पर उतरने जा रहे हैं। आंदोलन के पहले चरण में 20 से 26 अगस्त तक आपूर्ति पदाधिकारी कार्य के दौरान काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद भी सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो सामूहिक अवकाश और फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। ऐसे में आंदोलन लंबा खिंचा तो इसका सीधा असर जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की व्यवस्था पर पड़ सकता है और राशन लाभुकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- आपूर्ति पदाधिकारी राज्यव्यापी हड़ताल से राज्य सहित पूरे जिले में ठप हो सकती है अनाज आपूर्ति की व्यवस्था यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.