भागलपुर, मार्च 8 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। धरहरा प्रखंड के बाहाचौकी पंचायत में सूर्य मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 151 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया। गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी शोभायात्रा के आगे लोग भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। कलश शोभायात्रा बाहाचौकी गांव से प्रारंभ होकर सुंदरपुर चांद टोला स्थित गंगा तट तक पहुंची, जहां कलश में जल भरा गया। शोभायात्रा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-80 पर कुछ समय के लिए छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हेमजापुर थाना की पुलिस मौके पर तैनात रही और यातायात को व्यवस्थित किया। शोभायात्रा में वीर अभिमन्यु, महेश कुमार, चंदन कुमार, बालेसर कुमार, राहुल राज और प्रीतम कुमार आदि शामिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.