भागलपुर, अप्रैल 29 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर के कासिम बाजार थाना अंतर्गत बेलन बाजार, दुर्गा स्थान क्षेत्र से एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान राजेंद्र महतो के रूप में हुई है। परिजनों ने उनके गंगा नदी में कूदने की आशंका जताई है और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

लापता व्यक्ति की जानकारी ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र महतो दिनांक 26 अप्रैल की मध्य रात्रि करीब 1:45 बजे अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गए। उनके पुत्र शिवम कुमार ने बताया कि पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं है। काफी खोजबीन के बाद जब वे नहीं मिले, तो पुलिस को सूचना दी गई।

सीसीटीवी फुटेज ​क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर राजेंद्र महतो गंजी और ...