भागलपुर, मई 3 -- हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट रविवार को हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित सूर्य मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के गोबड्डा टांडी गांव निवासी संदीप कुमार एवं दिलखुश कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर से सरसों की पेराई कराने हवेली खड़गपुर बाजार कि तरफ आ रहा था। तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गई जिसमें संदीप कुमार एवं दिलखुश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय समाजसेवी समरदीप कुमार और पवन कुमार ने दोनों जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- मुंगेर: बाइक और टोटो की टक्कर में चार जख्मी, एक रेफर जहां डॉ. अमित कु...