भागलपुर, मई 16 -- हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट शनिवार को जहां सुहागिन महिलाएं अपनी पति के दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर बट सावित्री पूजा कर रही थी वहीं बिजली विभाग की लापरवाह व्यस्था के कारण एक सुहागिन महिला का सिंदूर उजड़ गया। शनिवार को प्रखंड के प्रसंडो बासा के समीप बहियार में ग्यारह हजार हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे प्रसंडो बासा निवासी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह बहियार गए थे। इसी क्रम में ग्यारह हजार की हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए। करंट के चपेट में आने से शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का शरीर पूरी तरह झुलस गया। यह भी पढ़ें- बिजली का तार टुटकर महिला पर गिरा, गंभीर रूप से झुलसी आनन फानन में आसपास के लोग और ग्रामीणों की मदद से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया...