भागलपुर, मई 3 -- हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट रविवार को हवेली खड़गपुर अनुमंडल कार्यालय मार्ग स्थित सिनेमा हॉल के समीप बाइक और टोटो के बीच सीधी टक्कर में टोटो पर सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार हवेली खड़गपुर मुख्य बाजार से हथिया गांव जाने के दौरान सिनेमा हॉल के समीप टोटो की सीधी टक्कर बाइक से हो गई। जिसमें टोटो पर सवार बड़की हथिया गांव निवासी नरेश तांती, परेड़िया गांव निवासी चिंटू मांझी, भैयाराम टोला निवासी चैंपियन यादव तथा तेतरिया गांव निवासी इंदू देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- टोटो पलटने से दो महिलाएं जख्मी, एक रेफर जहां चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने सभी जख्मी का इलाज कर गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.