भागलपुर, मई 7 -- बरियारपुर (मुंगेर)से संजय प्रसाद की रिपोर्ट बरियारपुर। बरियारपुर-खड़गपुर मार्ग में बहादुरपुर बजरंगबली स्थान के समीप गुरुवार दोपहर हाइवा की टक्कर से 60 वर्षीय मजदूर मनोज मंडल की मौत हो गई। घटना के विरोध में परिजनों तथा ग्रामीणों ने घटनास्थल के समीप सड़क जाम कर दिया। सड़क करीब दो घंटे तक जाम रही। बरियारपुर पुलिस के प्रयास से जाम हटवाया गया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है।मृतक मनोज मंडल नाकी लोहची गांव के रहने वाला था। बताया जाता है कि मनोज मंडल साइकिल से किसी काम को लेकर बहादुरपुर गांव आए थे। जब वे वापस घर लौट रहे थे तो बरियारपुर की तरफ से पीछे से आ रही एक हाइवा ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए बरियारपुर ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.