भागलपुर, मार्च 7 -- बरियारपुर । खड़िया पिपरा हॉल्ट के समीप फोरलेन पर एप्रोच सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन पर एप्रोच सड़क निर्माण को लेकर उपमुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन दिया था। आवेदन के आलोक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मुंगेर के परियोजना निदेशक ने एप्रोच सड़क निर्माण को लेकर आवश्यक निर्देश दिया था। लेकिन कुछ करवाई नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि एप्रोच सड़क नहीं बनने से लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। एप्रोच सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन कर रहे जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार सिंह , करहरिया दक्षिणी पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सुनील कुमार, सहित दर्जनों लोगों ने एप्रोच सड़क बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.