भागलपुर, अप्रैल 20 -- हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट सोमवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद के मुलुकटांड़ में बकरी को खाने में जहर देकर मार देने को लेकर पीड़िता ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आवेदन में मुलुकटांड़ निवासी ललिता देवी ने बताया कि मेरी बकरी चर रही थी तभी बेलचन यादव ने खाना में जहर मिलाकर मेरी बकरी को खिला दिया। जहर मिला खाना खाने के बाद बकरी की मौत हो गई। जब मैं अपने पुत्र के साथ बेलचन यादव के घर जहर देकर बकरी को मारने की बात कहने गई तो उसने कहा कि जाओ जिसको कहना है कह दो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। यह भी पढ़ें- एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग इधर पीड़िता ललिता देवी ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर बकरी को जहर देकर मारने मामले में बेलचन यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर ...