भागलपुर, दिसम्बर 21 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर गैर-जमानती वारंट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भलार गांव निवासी संजीव कुमार सिंह, राजू सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रीतम कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आगे भी फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.