भागलपुर, अगस्त 22 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चुरंबा गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान . सैफ अली की 25 वर्षीय पत्नी तमन्ना परवीन के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतका की तीन साल की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया। ​मृतका के पिता मुन्ना खां ने ससुराल पक्ष पर 10 लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मांग पूरी न होने पर परिजनों ने तमन्ना की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया। ​घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिय...