भागलपुर, मार्च 22 -- हवेली खड़गपुर। रविवार को प्रखंड के प्रसन्नडो गांव स्थित दक्षिण टोला में उस समय अचानक ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जब गांव में एक आश्चर्यजनक घटना की खबर फैल गई। स्वर्गीय बैकुंठ सिंह के पुत्र अमित सिंह उर्फ टिंकू की गाय ने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया है, जिसके दो मुंह और चार आंखें हैं। इस दुर्लभ जन्म को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। ग्रामीणों के अनुसार, जैसे ही बछड़े के जन्म की जानकारी फैली, लोग इसे देखने के लिए उमड़ पड़े। कुछ लोग इसे प्रकृति का चमत्कार मान रहे हैं, तो कुछ इसे ईश्वरीय संकेत के रूप में देख रहे हैं। पशुपालक अमित सिंह ने बताया कि उनकी गाय ने पहले भी सामान्य बछड़ों को जन्म दिया है, लेकिन इस बार का यह जन्म बेहद अलग और आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि बछड़ा फिलहाल जीवित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.