भागलपुर, अप्रैल 2 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार खड़गपुर नगर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष दिलीप मंडल के नेतृत्व में पेट्रोल पंप के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को आम जनता के लिए भारी बोझ बताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि महंगाई चरम पर है और सरकार इस पर नियंत्रण करने में विफल साबित हो रही है। इस अवसर पर मुंगेर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश मिश्रा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार, आईटी सेल के जिला अध्यक्ष विशाल चौरसिया, धीरज कुमार, अंकुश कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.