भागलपुर, जून 20 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी मुंगेर जिला इकाई द्वारा शनिवार को श्रद्धेय स्वर्गीय जगदम्बी प्रसाद यादव की 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। यह आयोजन जिला महामंत्री अम्ब्रीश चन्द्र सिंह उर्फ डिक्की सिंह के लाल दरवाजा स्थित आवास पर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शंभूशरण राय ने की, जबकि मंच संचालन निवर्तमान जिला महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष शंभूशरण राय ने कहा कि जगदम्बी बाबू 1982 से 1984 तक बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे। उनका राजनीतिक कद इतना बड़ा था कि मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत एकाशी टोला (गंगा किनारे) के निवासी होने के बावजूद वे अपनी प्रतिभा के बल पर झारखंड के गोड्‌डा से सांसद बने।

हिंदी हिन्दु...