भागलपुर, मई 17 -- धरहरा से प्रवीण सिंह की रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से की गई सात राष्ट्रहित अपील को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनजागरण अभियान तेज कर दिया है। भाजपा धरहरा प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रचूड़ साक्षी ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील देशहित और आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को प्रधानमंत्री की अपील से अवगत करा रहे हैं और उसे अपने जीवन में अमल करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बचत, अनावश्यक सोने की खरीददारी पर अंकुश, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय आज देशहित से सीधे जुड़े हुए हैं। चन्द्रचूड़ साक्षी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच सिर्फ सरकार तक सीमित नहीं है...