भागलपुर, मार्च 12 -- मुंगेर। होली के दिन फायरिंग की घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लालादरवाजा इलाके में छापेमारी कर पांच हथियार और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने चंदन सहनी के घर पर छापेमारी की, जहां से यह हथियार और कारतूस बरामद हुए। बताया जा रहा है कि, होली के दिन चंदन सहनी द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बरामद हथियारों को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.