भागलपुर, मई 16 -- हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट शनिवार को प्रखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर धार्मिक भाव के साथ बट सावित्री पूजा किया। नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचबदन शिव मंदिर, सद्भावना घाट, गौशाला, विवाह भवन, सितुहार, ब्लॉक शिव मंदिर, महादेव स्थान लडुई, बागेश्वरी आदि समेत विभिन्न जगहों पर सुहागिनों ने वटवृक्ष की पारंपरिक भाव के साथ पूजा की और सैकड़ों की संख्या में धर्मानुरागी महिला और सुहागिनों ने लाल सूत्र बांधकर अपने पति के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए वट वृक्ष की परिक्रमा की। वहीं कुंवारी कन्याओं ने भी मनचाहा वर को लेकर व्रत रखा। यह भी पढ़ें- पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने वटवृक्ष में बांधा रक्षा सूत्र वहीं नगर के सद्भावना घाट के समीप बट वृक्ष ...