भागलपुर, मार्च 11 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर क्षेत्र स्थित एसएच 333 स्थित नया पुल के नीचे जमा कूड़े के ढेर में अचानक आग लग जाने से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। आग से उठते घने धुएं के कारण आसपास के लोगों तथा सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच-333 स्थित हवेली खड़गपुर को मुंगेर और जमुई मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले इस नया पुल के नीचे लंबे समय से कूड़ा-कचरा जमा है। बुधवार को अचानक कूड़े के ढेर में आग लग गई, जिससे आग तेजी से फैलने लगी और चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया। धुएं के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशान देखा गया। इसी दौरान सड़क मार्ग से गुजर रहे समाजसेवी अमित कुमार की नजर कूड़े के ढेर में लगी आग और फैलते धुएं पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.