भागलपुर, जून 12 -- मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट धरहरा. एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन, धरहरा में शुक्रवार को खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी स्वेता कुमारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार, उप परियोजना निदेशक पवन कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी विक्रम कुमार तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव में किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के उपयोग, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल संरक्षण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपाय बताते हुए किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- मुंगेर: धरहरा में खर...