भागलपुर, अप्रैल 19 -- हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह शनिवार की देर रात नगर के दुलारपुर पेट्रोल पंप के समीप एक एक किराने की दुकान से दुस्साहसी अज्ञात चोरों ने हजारों रूपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार रतैठा पंचायत के बेगमपुर गांव निवासी प्रेमचंद सिंह का पुत्र संजय सिंह का दुलारपुर पेट्रोल पंप के समीप किराना की दुकान है। शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, मोबाइल का चार्जर, पान मसाला, गुटका तथा नकद 5000 रुपया आदि समेत हजारों रुपए मूल्य के सामानों की चोरी कर ली। सुबह दुकानदार जब अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान के अंदर जाकर देखा तो सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था और सामान को चोर साथ ले गए। इधर दुकान में चोरी की घटना की खबर मिलते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.