मुंगेर: दिलखुश मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सामूहिक गिरफ्तारी की चेतावनी
भागलपुर, जून 24 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव में युवक दिलखुश की कथित सामूहिक पिटाई मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर जिला पदाधिकारी को आवेदन भेजकर 27 जून को धरहरा थाना में सामूहिक गिरफ्तारी देने की चेतावनी दी गई है। आवेदन के माध्यम से बताया गया कि दिलखुश के साथ शराब कारोबारियों द्वारा कथित रूप से की गई निर्मम पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद घायल युवक को समुचित इलाज उपलब्ध कराए बिना जेल भेज दिया गया तथा उसकी मां को प्रारंभिक दौर में थाना से वापस कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, धरहरा उपप्रमुख नीरज कुमार तथा जन सुराज के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गोप का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.