मुंगेर: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
भागलपुर, अगस्त 18 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव में सोमवार की देर रात 20 वर्षीय विवाहिता रुचि कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता नारायण सहनी ने दहेज की मांग को लेकर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। मृतका के पिता नारायण सहनी ने बताया कि वह महुआ बलेथा बसनही, सहरसा के रहने वाले हैं। उनकी पुत्री रुचि कुमारी अपने नाना बुलाकी मंडल के यहां पड़िया गांव में रहती थी। करीब दो वर्ष पूर्व उसने पड़िया गांव निवासी चंदन कुमार मंडल से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें एक पुत्री सृष्टि कुमारी और एक पुत्र देवांशु कुमार है।
शोक का माहौल मृतका के पिता व मां सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.