मुंगेर: तारापुर में अस्पताल, होटल व रेस्टोरेंटों का किया गया अग्नि सुरक्षा अंकेक्षण
भागलपुर, जून 8 -- तारापुर से राजेश की रिपोर्ट अग्निशामालय तारापुर अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर संचालित आधा दर्जन अस्पताल,होटल,रेस्टोरेंट एवं रेस्ट हाउस का रविवार की देर संध्या तक अग्नि सुरक्षा अंकेक्षण किया गया। अंकेक्षण अभियान का नेतृत्व सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने किया। इस दौरान सब ऑफिसर दिनेश कुमार,प्रधान अग्निक पिंटू कुमार एवं अग्निक विकास कुमार सिंह भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता,उनकी कार्यक्षमता,आपातकालीन निकास मार्ग,विद्युत सुरक्षा व्यवस्था तथा अग्नि दुर्घटना की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों की जांच की गई। साथ ही संचालकों एवं कर्मियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: फायर सेफ्टी के मानकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.