भागलपुर, मार्च 24 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को डीआईजी राकेश कुमार ने हवेली खड़गपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी राकेश कुमार ने कागजी कार्रवाई की पारदर्शिता सुनिश्चित किए जाने को लेकर विभिन्न रजिस्ट्रों और अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। वहीं उन्होंने काफी समय से लंबित पड़े आपराधिक मामलों की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। डीआईजी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती तेज करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई। इसके अलावा उन्होंने बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने और अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ नकेल कसने के निर्देश दिए। उन्होंने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.