भागलपुर, फरवरी 12 -- मुंगेर। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के आवाहन पर चार श्रम कानून के खिलाफ एवं अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को व्यापक असर रहा। ट्रेड यूनियन की ओर से मुंगेर स्टेशन से जुलूस निकाला गया एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुलूस में रसोईया आशा कार्यकर्ता एवं मजदूर ट्रेड यूनियन से जुड़े लोग शामिल थे ट्रेड यूनियन से जुड़े पंजाब नेशनल बैंक बैंक ऑफ़ बड़ोदा यूनियन बैंक भी बंद रहे जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...