भागलपुर, जून 24 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभयपुर थाना क्षेत्र के टाली कोडासी गांव निवासी अर्जुन कोडा के 40 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ दारोगी कोडा के रूप में हुई है। वह मनकोठिया गांव स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। जानकारी के अनुसार राहुल कुमार रामपुरहाट-गया पैसेंजर ट्रेन से धरहरा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह प्लेटफॉर्म संख्या दो पर उतरने के बाद फुटओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय प्लेटफॉर्म के किनारे से होकर जाने का प्रयास कर रहे थे। यह भी पढ़ें- मुंगेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत इसी दौरान हाथ झुकाकर पीछे की ओर निकलने के क्रम में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच नीचे ...