भागलपुर, मई 17 -- मुंगेर हेमजापुर से नीतीश कुमार की रिपोर्ट हेमजापुर। सफियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया चौक पर रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे ट्रक और हाइवा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सफियासराय थाना पुलिस एवं हेमजापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए भेजा गया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर थाने ले आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...