भागलपुर, मार्च 24 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता मंगलवार को नगर के टेलीफोन एक्सचेंज समीप रहने वाले एक युवक ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना पाकर हवेली खड़गपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर आत्महत्या के कारणों की असली वजह की जानकारी के लिए परिजनों से पूछताछ के साथ मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक के पिता रूपेश ठाकुर ने बताया कि सुबह जब मैं छत पर बनी कमरे में गया तो देखा कि मेरा पुत्र आयुष कुमार उर्फ मयंक पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ है। उसका पैर चौकी को स्पर्श कर रहा था। मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता उसकी किसी ने हत्या की है। वह पिछले वर्ष इंटर की परीक्षा पास किया था और बीए पार्ट वन का छात्र था। फिलहाल वह मेरे साथ दुकानदारी में सहयोग कर रहा था। उसका नामांकन आज हम लोग भागलपुर के बीएससी नर्सिंग कॉलेज में करान...