भागलपुर, मई 11 -- टेटिया बम्बर से अजीत कुमार की रिपोर्ट टेटिया बंबर प्रखंड अंतर्गत कसौली जागीर मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटी केसौली गांव वार्ड संख्या-9 निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र यादव उर्फ सुलो यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र यादव सोमवार सुबह अपने घर से ई-रिक्शा लेकर छोटी केसौली से जागीर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में घर निर्माण कार्य के लिए सड़क किनारे गिराया गया बालू जो बीच सड़क पर फैला हुआ था उसपर चढ़ते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में चालक ई-रिक्शा के नीचे दब गया। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को ग...