भागलपुर, जून 20 -- धरहरा से प्रवीण कुमार की रिपोर्ट धरहरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर दरियापुर गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव झाड़ी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विक्रमपुर दरियापुर गांव निवासी रंजय सिंह का 32 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार सिंह उर्फ राकेश किसान परिवार से था। जानकारी के अनुसार मृतक घर में अकेले रहता था। उसकी माता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है, जबकि पिता प्रदेश में रहकर काम करते हैं। मृतक की तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे के बाद अमरेश को किसी ने नहीं देखा था। यह भी पढ़ें- मुंगेर: झाड़ी में मिला युवक का शव, हत्या की चर्चा, जांच में जुटी पुलिस शनिवार की सुबह करीब सात बजे गांव से लगभग 200 मीटर दूर झाड़ी में उसका शव पड़ा द...